कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पार बेलवाडाड़ गांव के पास सोमवार की रात बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी बाइक काफी दूर तक रगड़ती रही। इससे बाइक चालक और उस पर सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बहादुरपुर में चिकित्सक ने रजनीश पांडेय (26) को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश पांडेय (24) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कुसौरा की तरफ से बाइक से कलवारी आ रहे लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा निवासी रजनीश पांडेय अईलिया निवासी आकाश पांडेय से बेलवाडाड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया।
चिकित्सक ने रजनीश पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश पांडेय का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद विधिक करवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।