फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगिना में शनिवार को करीब एक बजे बिजली करंट की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना को बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिगिना चौराहे पर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बातचीत कर जाम हटवा दिया। शव को लेकर थाने चली गई।
ग्राम जिगना के नारंग रोड पर राजू मिश्रा के मकान का निर्माण चल रहा था। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रहठौली निवासी जितेंद्र (21) श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे। घर का पिलर ढाला जा रहा था। श्रमिक जितेंद्र पिलर के सरिया को पकड़ कर गड्ढे में खड़े थे। पिलर का सरिया निकट से गुजर रहे बिजली के तार में छू गया। इसके चलते जितेंद्र करंट की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद शव लेकर सड़क पर आए, जिगिना चौराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण घटना में हुई मौत के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले जाम के चलते वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटवा दिया, इसके बाद यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राधेश्याम राय ने करंट से युवक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जाम हटवा दिया गया है। अब वहां स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें