फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों-परिचालकों की कमी से जूझ रहा बस्ती डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालक की कमी से जूझ रहा बस्ती डिपो
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती डिपो में चालक व परिचालक की कमी से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका लाभ प्राइवेट वाहन वाले उठा रहे हैं और यात्री निजी ऑटो व टैक्सी चालकों के हाथों ठगे जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
बस्ती डिपो में वर्तमान में नियमित चालकों की संख्या 36 है और संविदा चालक 136 तैनात हैं। इस प्रकार कुल 172 चालक डिपो की 114 बसों का संचालन कर रहे हैं। दूसरी तरफ नियमित परिचालक 41 व संविदा परिचालक 156 हैं। इस प्रकार कुल 157 कंडक्टर बसों पर ड्यूटी कर रहे हैं। डिपो में निगम के बसों की संख्या 90 है और अनुबंधित बसें कुल 24 हैं। इस प्रकार बेड़े में कुल 114 बसें शामिल हैं। जबकि, निगम ने प्रति बस के संचालन के लिए 2.16 के नार्म का फार्मूला निर्धारित किया है। इस प्रकार निगम की 90 बसों के संचालन के लिए कुल तकरीबन 200 चालकों की आवश्यकता पड़ती है, जबकि नियमित चालकों की संख्या महज 36 है।
विज्ञापन

वहीं, 114 बसों के लिए परिचालकों की जरूरत तकरीबन 250 होनी चाहिए। लेकिन, मौजूदा समय में 204 परिचालक ही बसों का संचालन कर रहे हैं। इनमें एक चौथाई तो अवकाश अथवा रेस्ट पर रहते हैं, जबकि इन्हीं परिचालकों में तकरीबन डेढ़ दर्जन कार्यालय में सेवा दे रहे हैं। इससे बसों का संचालन बाधित हो रहा है।
इन नए रूटों पर प्रस्तावित हैं बसें
बस्ती-खलीलाबाद-मुखलिसपुर, बस्ती-ऊंजी, बस्ती-बांसी-कानपुर, बस्ती-तामेश्वरनाथ व बस्ती-मझौआ रूट पर बसों के संचालन की व्यवस्था बस्ती डिपो प्रशासन ने बनाया है। जबकि इन रूटों पर यात्री प्राइवेट वाहनों के सहारे आवागमन करते हैं। वहीं, महुली, पिपरागौतम व कई महत्वपूर्ण रूटों पर एक भी सरकारी बस नहीं चलती है जिससे यात्रियों को निजी टैक्सी, बस अथवा ऑटो से महंगे किराए पर यात्रा करनी मजबूरी हो जाती है।
विज्ञापन

चालकों-परिचालकों की कमी से मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। चालकों की भर्ती के लिए हमारे डिपो कार्यालय में लगातार परीक्षण कर तैनात किया जा रहा है और परिचालकों की भर्ती के लिए जैसा मुख्यालय का निर्देश होगा, उसी अनुसार भर्ती की जाएगी। -सूबेदार सिंह, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, बस्ती डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें