फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में दो बइक में टक्कर हो गई। इसमें घायल को मेडिकल काॅलेज अयोध्या ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात छपिया थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी 55 वर्षीय अमरनाथ बाइक से बभनान की तरफ जा रहा था। उनकी बाइक एक हाॅस्पिटल के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से टकरा गई। इससे वह गंभीर हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग व पुलिस ने घायल को सीएचसी हर्रैया भेजवाया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज अयोध्या रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज पहुंचने के पहले उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर बैठे दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। इनकी पहचान नहीं हो पाई है।स्थानीय लोग बताते हैं कि उनके परिजन मौके पर पहुंच गए थे और इलाज के लिए अयोध्या लेकर चले गए। चौकी प्रभारी बभनान आनंद मिश्रा ने बताया कि ई-चालान के जरिये बाइक की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें