फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ से बलिया लौट रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार को लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन से बेल्थरा रोड बलिया जा रही एक महिला के साथ बस्ती के युवक ने छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर पहुंची जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान के मुताबिक शनिवार को महिला लखनऊ में नर्सिंग की परीक्षा देकर पति के साथ कृषक एक्सप्रेस से वापस लौट रही थी। इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ताड़ीजोत निवासी 21 वर्षीय रुद्र नारायण पांडेय ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पति ने विरोध जताया तो मारपीट करने लगा और जातिसूचक गालियां देने लगा। मजबूर होकर महिला ने इसकी शिकायत 112 नंबर पर किया तो बस्ती स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी एसएचओ ओमप्रकाश मातहतों के साथ पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व एससी/एसटी के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक को गोंडा जिले के छपिया पुलिस ने पांच साल पहले तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। लालगंज थाने में भी शांतिभंग के तहत पाबंद किया जा चुका है। युवक के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें