फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर भाकियू ने ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर भाकियू ने ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह जानकारी भाकियू जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि किसान शहीद स्थल मुंडेरवा में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली दिन में 11 बजे से जिला मुख्यालय बस्ती के लिए रवाना होगी। ट्रैक्टरों पर राष्ट्रध्वज के साथ ही भारतीय किसान यूनियन का झंडा होगा।
बताया कि रैली में हिस्सा लेने वाले किसानों को दायित्व सौंप दिया गया है। पार्टी पदाधिकारी निरंतर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हैं। ट्रैक्टर रैली डीएम कार्यालय से पुन: अपने स्थान को वापस हो जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर साधन सहकारी समिति सजनाखोर में भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कृषि कानून के विरोध में डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इसमें करीब दो सौ ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। मौके पर राम नवल किसान, रामफेर चौधरी, मुर्तुजा, परमात्मा चौधरी, मो. हसन, राजन चौधरी, रामकेश चौधरी, जोखन प्रसाद चौधरी, ओम प्रकाश, फूलचंद, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें