फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित नमामि गंगे का विवरण डीजीसी के समक्ष प्रस्तुत करें संबंधित विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नदियों के किनारे घाटों पर सफाई कराएं जिम्मेदार : नवीन कुमार
विज्ञापन

बस्ती। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यक्रमों का विवरण डीजीसी (जिला गंगा कमेटी) से संबंधित विभाग समिति के समक्ष प्रस्तुत कराएं। वहीं, जनपद में नदियों के किनारे घाटों पर जिम्मेदार सफाई कराएं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य ने दिए।
उन्होंने कहा कि बैठक की कार्यवृत्ति और फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कराएं। नदियों को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के लिए अभिनव प्रयोग किया जाना चाहिए। कार्य योजना में शामिल सभी विभाग समन्वय स्थापित कर जिले की नदियों के किनारे घाटों पर नियमित सफाई एवं कचरा निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नदियों के किनारे वन विभाग की ओर से पौधरोपण भी कराया जा रहा है। डीएफओ ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से समय-समय पर सभी नदियों के पानी की गुणवत्ता की जांच कराकर रिपोर्ट जिला गंगा समिति को प्रस्तुत करें। निर्देश दिया कि नगर पालिका व नगर पंचायतों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट पदार्थ व कूड़ा-कचरा नदियों में न डाला जाए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, प्रसून शुक्ला, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें