फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नहीं, अब 112 डायल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
100 नहीं, 112 डायल करें
विज्ञापन

बस्ती। इमरजेंसी में पुलिस बुलाने के लिए सौ नंबर, एंबुलेंस के लिए 108 और दमकल बुलाने के लिए 101 नंबर डायल करने की झंझट खत्म हो जाएगी। 24 घंटे उपलब्ध की जाने वाली आपातकालीन सेवाओं को 112 नंबर से जोड़ा जा रहा है। ताकि अलग-अलग सेवाओं के लिए एक ही नंबर 112 याद रखना पड़े। आईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर से यह सेवा लागू की जाएगी। इसके बाद 112 डायल करने पर प्रमुख आपातकालीन सेवा जैसे पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस व एसडीआरएफ की मदद ली जा सकेगी।
आईजी आशुतोष कुमार के अनुसार इस सेवा के शुरू हो जाने से लोगों को अलग-अलग हालात के लिए ढेर सारे नंबरों को याद नहीं करना पड़ेगा। कई बार नंबर व्यस्त रहने से भी दिक्कत होती है। जरूरत के वक्त आपात सुविधा नहीं मिल पाती। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह नंबर कॉल करने पर तुरंत ही उपलब्ध होगा। साथ ही जो सुविधा आपको चाहिए, उसके बारे में बताने पर वह तुरंत ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नंबर की झंझट खत्म
112 नंबर से डायल नंबर 100 (पुलिस), 101 (दमकल) और 108 (स्वास्थ्य) सेवाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है। इससे पहले इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक आपात नंबर थे। कई बार कुछ नंबरों के व्यस्त होने के कारण फोन मिल पाना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन नई प्रणाली के लागू हो जाने के बाद से लोगों को इनसे छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें