गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के सीएचसी बनहरा कुदरहा के पास रामजानकी मार्ग के किनारे झाड़ी में सोमवार की रात आठ बजे नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में एक महिला नवजात को अपने घर ले गई। जानकारी के अनुसार, महुआपार कला की टिलियावा निवासी सीता पत्नी परमात्मा बस्ती से दवा कराकर वापस घार लौट रही थी। रामजानकी मार्ग पर बनी पुलिया के पास पहुंची तो झाड़ी में नवजात के रोने की आवाज सुनाई पड़ी।
पहले वह डर गई। बाद में झाड़ी के पास गई तो लाल कपड़े में खून से लथपथ नवजात शिशु को फेंका हुआ पाया। यह देख वह दंग रह गई। नवजात बच्ची का नाल कटा था। सीता बच्ची को उठाकर अपने घर लेते गई। सीता और उनके पति परमात्मा ने बताया कि नवजात शिशु का पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह ही करेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. फैज वारिश ने बताया कि टिलियावा गांव से एक महिला नवजात बच्ची का टीकाकरण कराने लाई थी। संवाद
म