फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया भटिनया संपर्क मार्ग का शिलान्यस

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किया भटिनया संपर्क मार्ग का शिलान्यस
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में 230 लाभार्थियों को वितरित किया सहायक उपकरण
बोले सांसद, हर वर्ग का विकास कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया। इससे पहले उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटिनया के संपर्क मार्ग का शिलान्यास भी किया। थाना परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय व चौरी बाजार स्थित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सभी वर्गों का विकास कर रही है।
विज्ञापन

गरीबों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बन रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की साख दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि विकास की लहर गांव, गली तक फैल रही है। सरकार हर व्यक्ति के सामाजिक उत्थान का प्रयास रही है। ब्लॉक परिसार में आयोजित कार्यक्रम में 56 ट्राइसाइकिल, 12 चश्मा, 22 बैशाखी, 110 व्हीलचेयर, 12 दिव्यांग जूता, 18 दांतसेट आदि वितरित किया गया। कुल करीब 230 लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर बीडीओ रामरेखा सरोज, प्रमुख प्रतिनिधि हरिद्वार मिश्र, अनंत कृष्ण पांडेय, श्रीश पांडेय, रामरेखा सरोज, संजय कुमार उपाध्याय, घनश्याम शुक्ला, सुनील कुमार त्रिपाठी, दिलीप कुमार पांडेय, विनय शंकर मिश्र और अमित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें