अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
मानिकचंद (बस्ती)। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुर्सिया के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से शुक्रवार की देर रात एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के पुर्सिया गांव निवासी कोटेदार सोनू सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह (42) रुधौली की तरफ गई थी। जहां से बीते शुक्रवार की रात ऑटो से घर लौट रही थीं। वे पुर्सिया गेट के पास ऑटो से उतर कर सड़क पार कर ही रहीं थीं कि रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका बांया हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। कोटेदार सोनू सिंह उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टरों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।