फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर में खसरे का प्रकोप, कई चपेट में

Sun, 02 Apr 2017 11:24 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मरीज फाइल फोटो
विज्ञापन
 क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। हरदिया गांव के बाद अब गौर गांव व बाजार में कई लोग खसरे की चपेट में हैं। इसके  चलते अधिकतर लोग भयभीत हैं। सूचना के बाद गांव में चिकित्सकों की टीम पहुंच गई है। खसरा पीड़ितों को दवा आदि वितरित किया है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से खसरे की चपेट से आठ लोग हैं। मौसम परिवर्तन के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल खसरा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते गौर गांव के निखिल(12),  कल्लू(8), रिशु (7 ), गौर बाजार की  वंदना (28), हरिओम (14), आस्था (10), कंचन (20), बीमार हैं। गांव की प्रधान सुनीता सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने  से नालियां जाम है। जगह-जगह कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। इससे चारों ओर  गंदगी फैली हुई है। यही कारण है कि लोग संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे हैं। 
सीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. राम आसरे सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही गांवों में टीम भेज दी गई  है।जांच के लिए पीड़ितों के खून का नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें