फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, चार घायल

Sun, 02 Apr 2017 11:20 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में चार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर कनेथू   चौराहे के निकट ट्रक और कार की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन और ट्रक चालक को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचवाया जहां ट्रक चालक सहित तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनेथू चौराहे पर सड़क के किनारे गल्ला लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। इसी बीच खलीलाबाद की ओर से कोयला लदा ट्रक इसे ओवरटेक करने लगा। इसी बीच सामने से कार आ गई। दोनो आमने सामने से टकरा गए। दुर्घटना में ट्रक  चालक सीतापुर जिले के थाना बाघोली ग्राम रजवापुर निवासी शिव राम 50 के अलावा कार सवार सोनहा थाना के भानपुर निवासी सानू दुबे 25, नीरज सोनी 26, सुरेश घायल हो गए हैं। इन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद शिव राज, नीरज,  सानू को जिलाचिकित्सल्य रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें