फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : छात्राएं बनीं एक दिन की अधिकारी, दिखाईं क्षमता

Wed, 24 Sep 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एक दिन की बीईओ बनी ​शिवानी को कामकाज सिखाते  ‌बीईओ अरूण कुमार - संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के चार अलग-अलग क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है।
विज्ञापन


गौर: सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में आठवीं कक्षा की छात्रा शिल्पा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने शिल्पा को विद्यालय के प्रशासनिक और शिक्षण कार्यों की जानकारी दी। शिल्पा ने प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठकर विद्यालय संचालन और शिक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बालिकाओं में डर और भय को दूर करते हैं और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर नीतीश, राजपती, अवंतिका उपाध्याय, अखतरुन निशा, आंचल पाल, अनुपम पांडेय सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

बनकटी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा शिवानी को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनाया गया। शिवानी ने बच्चों को स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया और कार्यालय की पंजिका का निरीक्षण किया। बीईओ अरूण कुमार यादव के मार्गदर्शन में छात्राओं को बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिवानी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे स्वाध्याय के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर गार्डन सीमा पांडेय, श्वेता, निविदिता, आशा, शोनी, लक्ष्मी, हाशीम, वंदना सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सल्टौआ: मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा कविता मौर्या को विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर का एक दिन का बीडीओ बनाया गया। कविता ने ग्राम पंचायत आमा तृतीय की महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए। मौके पर एडीओ समाज कल्याण रोहित चौधरी ने समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बभनान: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा सविता वर्मा को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया। सविता बीआरसी स्थित कार्यालय में पहुंचीं और वहां के कामकाज का निरीक्षण किया। वार्डन संगीता प्रजापति सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे। सविता ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक और सीखने वाला रहा और भविष्य में वह शिक्षा व प्रशासन के क्षेत्र में अधिक योगदान देना चाहती हैं।

एक दिन की बीईओ बनी शिवानी को कामकाज सिखाते  बीईओ अरूण कुमार - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें