फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू की मांग पूरी न होने पर किसानों में उबाल, बड़ा आंदोलन की चेतावनी

Wed, 24 Sep 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। दुबौलिया विकास क्षेत्र भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उन्होंने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हर्रैया तहसील नायब तहसीलदार शालिनी पटेल और एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने किसानों से मिलकर उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि किसान तब तक धरने से नहीं हटेंगे जब तक क्रय केंद्र नहीं खोला जाता। तहसील उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश दुबे ने चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो सड़क पर बड़ा आंदोलन होगा और जिला प्रशासन हिल जाएगा। धरने में सीताराम चौधरी, मनोज कुमार, शिवपूजन आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें