फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक में सदस्यों ने किया वॉकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में सदस्यों ने किया वॉकआउट
विज्ञापन

बस्ती। विभिन्न विकास कार्यों का खाका तैयार करने के लिए सोमवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की शुरू हुई बैठक से सदस्य वॉकआउट कर गए। सदस्यों ने आय-व्यय में अंतर सहित कई आरोप लगाए। कोरम की औपचारिकता पूरी न होने के कारण बैठक स्थगित की घोषणा ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने की। सदस्यों ने ईओ को पांच मांगों ज्ञापन दिया। नए सिरे से पूरे एजेंडा के साथ बैठक बुलाने की मांग रखी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद के सभागार में 11.30 बजे से बोर्ड की बैठक आयोजित थी। सदस्य चुनमुनलाल, जगदीप श्रीवास्तव और परमेश्वर शुक्ल पप्पू ने कहा कि बैठक का एजेंडा पूरी तरह से अधूरा है। ऐसे में बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। मांग पत्र में सदस्यों ने कहा है कि बजट बैठक 2021-22 के प्राप्त एजेंडे में कई मदों के आय और व्यय का विवरण त्रुटिपूर्ण है। आय-व्यय का माहवार विवरण सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। वार्ड सदस्य दीप आनंद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार उर्फ सोनू पांडेय, दिनेश गुप्ता, अनवर जमाल ने कहा कि आय और खर्च में भिन्नता है। आय से अधिक खर्च है। बैठक के एजेंडे में गृहकर, जलकर वृद्धि प्रकरण शामिल ही नहीं किया गया।
विज्ञापन

सदस्य प्रतिनिधि विपिन राय, सचिन शुक्ल, गौतम यादव ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले दो वर्षों से जनहित का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। वार्डों में सड़क, नाली, बिजली, पानी आदि की स्थिति दयनीय है और सदस्य जनता के कोपभाजन का शिकार हो रहे हैं। अनेकों बार ध्यानाकर्षण के बावजूद पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी मूल मुद्दों पर चुप्पी साधे हैं। यदि शीघ्र सभी मुद्दों को शामिल कर बोर्ड की बैठक न बुलाई गई तो सदस्य आर-पार के संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। सभासद मो. अहमद सज्जू, ताड़क जायसवाल, कमरूल हुदा कम्मू ने कहा कि नगर पालिका में बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप के कारण स्थितियां बिगड़ रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मो. इद्रीस, मो. अजीज, अतुल सिंह, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, आशीष शुक्ल, प्रमोद कुमार, अरविंद सोनकर, कृष्ण गोपाल चौधरी, विशाल शुक्ल, सुभाष श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, मंजू श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, इंद्रावती देवी, मीरा राय, पूनम शुक्ल, शांती शुक्ला, ममता सोनकर, माया देवी, अश्विनी श्रीवास्तव, मो. सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बारे में नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कोरम के अभाव में बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। कुछ मुद्दों पर सदस्यों अपनी बात रख रहे थे। ऐसे में अगली बैठक में उन एजेंडों को शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें