फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम से मिलकर स्थानांतरण रोकने की मांग

Fri, 27 Jun 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी रवीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनमाने ढंग से किए गए सफाई कर्मियों के स्थानांतरण को रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को बताया कि स्थानांतरण नीति 2025-26 के विरुद्ध बस्ती जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का अनियमित और नियम विरुद्ध स्थानांतरण कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी और डीपीआरओ से समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई नई सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने मांग किया कि स्थानांतरण शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। डीएम को पत्र देने के दौरान राम कृपाल चौधरी, अमित चंक्रवर्ती, फूलचंद राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें