फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म,पूरे हफ्ते भीगा-भीगा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दस्तक : इंतजार खत्म, पूरे हफ्ते भीगा-भीगा रहेगा मौसम
विज्ञापन

बस्ती। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार/मंगलवार रात से ही कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। शहर में दोपहर एक बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इस बीच मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आगामी सोमवार तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मानसून आ चुका है। हालांकि इसके पूरी तरह से सक्रिय होने में एक दो दिन का समय लग सकता है। इस बीच तापमान के नीचे आने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को इसके दो-तीन डिग्री सेल्सियस नीचे जाने का अनुमान है। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी पड़ेगी। मौसम के बदले तेवर से सबसे ज्यादा किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश होने से उनकी धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। जिनकी रोपाई अभी नहीं हो पाई है, उनके लिए भी बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें