डीएम ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भद्रेश्वर नाथ मंदिर का जायजा लिया
बस्ती। आगामी सावन माह में कावड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा सफाई एवं अन्य व्यवस्था समय से पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी की ओर से मंदिर से पहले सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने इसके दोनों किनारे पर मिट्टी भरवाने का सहायक अभियंता को निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर के चारों ओर भ्रमण करके श्रद्धालुओं के आने-जाने का अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, एसडीएम सदर सूरज यादव, तहसीलदार इन्द्रमणि तिवारी, सीओ आलोक प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, मंदिर के पुजारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।