फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालय को करिए चकाचक...विभाग से पाइए इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता पर केंद्रित अभियान की शुरुआत पंचायती राज विभाग की ओर से की गई है। इसको लेकर ग्राम स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जो ग्राम पंचायतें अपने यहां बदहाल सामुदायिक शौचालयों को चकाचक करेंगी, उनको पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल चार ग्राम पंचायतों को बेस्ट शौचालय के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद में कुल 1185 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग की ओर से एक-एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जिसमें अभी तक 1158 ग्राम पंचायतों में ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा हुआ है। जिसमें से 1148 सामुदायिक शौचालयों को समूहों को हस्तगत कर दिया गया है। अभी भी 37 गांव में सामुदायिक शौचालय नहीं है। हालांकि जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं उनमें भी कई जगहों पर ये क्रियाशील नहीं हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर इनमें सफाई का अभाव है इससे लोगों को परेशानी होती है।
विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को है। इसको लेकर बदलती दुनिया में स्वच्छता पर केंद्रित अभियान चलाया जा रहा है। बेस्ट सामुदायिक शौचालय का चुनाव ब्लाॅकस्तर पर किया जाएगा। जिले में कुल 14 ब्लाॅक हैं। एक ब्लाॅक से तीन बेस्ट सामुदायिक शौचालयों का चुनाव किया जाएगा। जनपद में अभी सिर्फ चार ग्राम पंचायतों में ही बेस्ट सामुदायिक शौचालयों का चुनाव किया गया है। इनके ग्राम प्रधान व केयर टेकर को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। बताया गया कि स्वच्छता के प्रति अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से सोशल मीडिया पर सबसे अच्छे शौचालय का फोटो अपलोड किया जाएगा। इसके लिए माई टॉयलेट-माई प्राइड हैज टैग का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस पर बेस्ट सामुदायिक शौचालय के लिए संबंधित ग्राम प्रधान व केयर टेकर को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि बस्ती सदर में महसो, साहूपार, बनकटी में खजुरी और बासगांव सामुदायिक शौचालय को बेस्ट शौचालय घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें