फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक कर्मी से 10 हजार रुपये लूटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बैंक कर्मी से 10 हजार रुपये लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन

- पैकोलिया थाने के पचपेड़वा दुबौला मार्ग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया/ बस्ती। थाना क्षेत्र के पचपेड़वा दुबौला मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन से 10 हजार रुपये और टैबलेट लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक मुरादीपुर हरैया में राजू ठाकुर रिकवरी मैन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को वह थाना क्षेत्र के जिलेबीगंज इलाके में बैंक के बकायेदारों से वसूली करने गए थे। वसूली का 11 हजार रुपये वह अपने पैंट की जेब में रखे। 10 हजार 253 रुपये तथा एक टैबलेट अपने बैग में रख कर वापस हर्रैया जा रहे थे। दुबौला से पचपेड़वा मार्ग पर मुइली मोड़ के पुलिया के पास करीब 3:00 बजे पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर उन्हें रोका। असलहा सटाकर बैग लूटकर पचपेड़वा की तरफ भाग निकले। बैग में टैबलेट व 10 हजार 253 रुपये थे। जेब में रखी रकम बच गई। घटना की सूचना उसने पर 112 पर दी। घटना की सूचना पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई और पचपेड़वा में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही लुटेरे को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें