फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन चिह्नित, 1.40 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में एक करोड़ 40 लाख की लागत से पंचायत उत्सव भवन बनेगा। पंचायत राज विभाग ने जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसमें बेटियों की शादी से लेकर अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि, अभी अनुमति न मिलने से कार्य शुरू नहीं हो पाया है, मगर उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी और इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिले में 1187 ग्राम पंचायतें हैं। गांव को आर्थिक एवं समृद्ध बनाने की पहल शासन स्तर से की जा रही है। इसके लिए सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण पहले किया जा चुका है। अब जिले में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होना है। चालू वित्तीय साल में एक पंचायत उत्सव भवन का लक्ष्य मिला था। जिसके लिए हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के थुरदा गांव में जमीन का चयन किया गया है। पंचायत उत्सव भवन के निर्माण पर एक करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस दो मंजिला भवन में निजी गेस्ट हाउस की तरह चकाचौंध, आधुनिक और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं होंगी। इस भवन में मांगलिक कार्यक्रमों में जरूरी व आने वाले मेहमानों के लिहाज से सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

गांव के आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता बेटियों के विवाह पर अब प्राइवेट गेस्ट हाउस के समान इन उत्सव भवनों में शादी कर सकेंगे। इसकी बुकिंग बेहद कम रुपये में होगी और मामूली खर्च पर मांगलिक कार्यक्रम संपन्न करने के लिए दिया जाएगा। इससे संबंधित गांव की आय बढ़ेगी। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि पंचायत उत्सव भवन के लिए परशुरामपुर ब्लॉक के थुरदा गांव में भूमि चिह्नित की गई है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से ही कार्यदायी संस्था का चयन होगा। बताया कि पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए तीन हजार वर्गफीट जमीन की जरूरत थी।
विज्ञापन

ब्लॉकों से भेजे गए प्रस्ताव के बाद परशुरामपुर के थुरदा गांव की जमीन उपयुक्त पाई गई थी, जिस पर निर्माण के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें