फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1773 की कोविड रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1773 की कोविड रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

- संक्रमितों की संख्या 11714, जिले में सक्रिय केस शून्य
- 37 दिन बीत गए, जिले में नहीं मिला कोई नया मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में 37 दिन बीत गए, कोई नया कोविड का मरीज सामने नहीं आया है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 1773 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें सभी निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार के अनुसार जिला पूरी तरह से कोरोना से मुक्त है। वर्तमान में जिले में कोई सक्रिय केस नहीं है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11714 है। इसमें से 11384 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण से 330 की मौत हो चुकी है। अभी भी 2601 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना जांच के लिए अब तक जिले में आठ लाख 12 हजार 663 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आठ लाख 10 हजार 62 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें सात लाख 98 हजार 348 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। वहीं कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों के विभिन्न चौराहों से 1435 सैंपल लिए गए। इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा की देखरेख में कोविड जांच के लिए रेलवे स्टेशन, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास और रोडवेज बस व स्टेशन परिसर में सैंपल लिए गए। सीएमओ ने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने और नियमित मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें