टहलने निकली युवती का अपहरण
बस्ती। टहलने निकली युवती को अगवा कर लेने, बंधक बनाने, धमकी देने के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुकदम दर्ज किया है। एसपी हेमराज मीणा के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाल प्रभातेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मिले तथ्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मालवीय रोड के उत्तर मोहल्ला निवासी का आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी बेटी एवं दामाद को जान से मारने की धमकी दी। एक दिन बेटी के साथ टहलने निकले तो प्रतिवादी विनोद सैनी बाइक पर बैठाकर जबरन उसे अपने घर उठा ले गया। यहां मारपीट की गई और तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने के साथ गोली मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि बेटी के घर पर भी दो बार चोरी व जहरीला पाउडर का छिड़कवा कर परेशान किया जा चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कटरा पतलेवा निवासी विनोद कुमार सैनी उर्फ संतोष, अमित सैनी उर्फ संजय, सोनू सैनी उर्फ धीरज, अनारकली, पिन्टू सैनी, बरेहटा फैजाबाद अयोध्या निवासी मनीराम सैनी, अनिल सैनी, दूरपता सैनी, गोंडा मनकापुर के मजीतपुरवा रेहरा बाजार घनश्याम सैनी व इन्दर सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।