फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... पति-पत्नी की रहस्यमय हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी की रहस्यमय हालात में मौत
विज्ञापन

महसों (बस्ती)। लालगंज थाने के कुम्हिया गांव के पति-पत्नी की मंगलवार रात रहस्यमय हालात में मौत हो गई। कमरे के अंदर पड़ी लाश पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला। शव के पास कीटनाशक (सफाल्स) की खाली शीशी मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह एसपी हेमराज मीणा ने थाने जाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

कुम्हिया निवासी सुरेश पाल (60) गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे की रखवाली करते थे। उनके तीन संतानों में दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 19 वर्ष की छोटी बेटी रिया की शादी को लेकर पति-पत्नी हमेशा चिंतित रहते थे। दोनों बेटियों के बीच बेटा पुनीत पाल (25) मेडिकल रिप्रेजन्टेटिव है। सबसे छोटी बेटी रिया (19) ननिहाल मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा में थी। पुनीत की शादी करीब छह माह पहले हुई है। घर पर बेटा, बहू कंचन के अलावा सुरेश पाल पत्नी के साथ थे। बताया जा रहा है कि रिया की शादी के लिए रकम का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इससे परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह पुनीत काम पर चला गया। सुरेश व सुमित्रा खाना खाकर दोपहर करीब दो बजे कमरे में सोने चले गए। देर शाम तक दरवाजा नहीं खुला तो बहू ने आवाज लगाई। काफी बुलाने के बावजूद भीतर से कोई हरकत नहीं हुई। आस-पड़ोस के लोग जुट गए और अनहोनी की आशंका व्यक्त की जाने लगी। लोगों की सलाह पर यूपी-100 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दो शव बरामद किया गया। इनमें एक सुरेश पाल व दूसरा शव उनकी पत्नी सुमित्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें