फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायतकर्ता काे फंसाने के लिए अपहरण का नाटक, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। रतनपुर खास गांव की महिला प्रधान विमला देवी के पति व प्रधान प्रतिनिधि राम राम मोहित खुद के जाल में ऐसा उलझा कि जेल जाने की नौबत आ गई। विकास कार्यों की शिकायत करने वाले को फंसाने के लिए उसने अपने ही अपहरण का नाटक किया।
विज्ञापन

पूरी रात गौर पुलिस व परिवार के लोग चक्कर काटते रहे। आखिरकार, महराजगंज पुलिस चौकी के पास राम मोहित अपने बहनोई के साथ मिला। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बृहस्पतिवार रात रतनपुर खास गांव की प्रधान विमला देवी के ससुर ज्ञानदास ने गौर पुलिस को सूचना देकर चौंका दिया कि प्रधान का कामकाज देखने वाला उनका बेटा राम मोहित का गांव के सत्यदेव उर्फ बबलू ने अपहरण कर लिया है। पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में राम मोहित किसी कार्य से हर्रैया ब्लाॅक कार्यालय गए थे। शाम को फोन पर बताया कि गांव के सत्यदेव उर्फ बबलू कुछ लोगों के साथ लेकर अपहरण करने के लिए पीछा कर रहा है और मैं भाग रहा हूं। थोड़ी देर बाद मोबाइल फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले से लेकर हाईवे के थाने की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और चारों तरफ नाकाबंदी शुरू हुआ। गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ फौरन रतनपुर खास गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटानी शुरू की तो कुछ सुराग नहीं लगा।
जानकारी के लिए राम मोहित के बहनोई कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाघौड़ा निवासी रामकेश के घर पहुंच कर पुलिस ने पूछताछ की तो भी कुछ पता नहीं चला सका।
इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि राम मोहित अपने बहनोई रामकेश के साथ बाइक से कप्तानगंज बाजार में शाम को घूम रहा था। पुलिस ने रामकेश के मोबाइल पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम दोनों लोग हाईवे पर स्थित महाराजगंज पुलिस चौकी के पास चाय पी रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में प्रधान प्रतिनिधि राम मोहित ने बताया कि गांव के सत्यदेव उर्फ बबलू लगातार आरटीआई के तहत गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच के नाम पर परेशान करते हैं। उसको फंसाने के लिए अपहरण का नाटक रचा था।
प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि ने दूसरे को फंसाने के लिए अपहरण का नाटक रचा था। इस मामले में राम मोहित एवं उनके पिता ज्ञानदास व गांव के राज बिहारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें