फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या-बस्ती हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे, कांवड़िया और सेवादार की मौत, अज्ञात वाहन फरार

Mon, 10 Aug 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,हर्रैया/विक्रमजोत

सार

लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी हरिओम सोनी (21) पुत्र योगेंद्र सोनी अयोध्या से जल भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भदेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे छावनी थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव के सामने उनकी तबीयत खराब हुई। वह दवा लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरकर हाईवे की दूसरी लेन पार कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक हरिओम सोनी और रामअवतार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या-बस्ती हाईवे पर शनिवार रात हुए अलग-अलग हादसों में कांवड़िया और सेवादार की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसों के बाद परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी हरिओम सोनी (21) पुत्र योगेंद्र सोनी अयोध्या से जल भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भदेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे छावनी थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव के सामने उनकी तबीयत खराब हुई। वह दवा लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरकर हाईवे की दूसरी लेन पार कर रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।छावनी थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

दूसरी घटना छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया गांव के पास हुई। अतरौरा झाम निवासी राम अवतार (58) साहसी सेवा ट्रस्ट की ओर से हाईवे किनारे कांवड़ियों के लिए जलपान का स्टॉल लगाकर सेवा कर रहे थे। शनिवार शाम वह किसी काम से जमौलिया की ओर गए थे। वहां से लौटते समय वह हाईवे की दूसरी लेन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज, अयोध्या रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में जाम लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई। रात करीब 12 बजे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
राम अवतार के परिवार में पत्नी रजनी (49) और तीन बेटे नितेश (30), रामकुमार (27) और राजकुमार (25) हैं। तीनों बेटे विवाहित हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें