फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में बना संयुक्त संघर्ष मोर्चा

Sat, 13 Jul 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारियों ने प्रेस क्लब में बैठक की।
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में शनिवार को प्रेस क्लब में बैठक हुई। इस दौरान ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में संघर्ष के लिए शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक कर्मचारियों का संयुक्त मोर्चा गठित किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। मोर्चा में कुल 15 शिक्षक संगठन शामिल किए गए।
विज्ञापन

शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समस्याओं केे समाधान हेतु मोर्चा का गठन किया गया है। संयोजक मंडल में उनके अलावा अटेवा जिलाध्यक्ष तौआब अली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णुदत्त शुक्ल, टीएससीटी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ओझा, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, परिषदीय अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति जिलाध्यक्ष अमित सिंह और सह संयोजक मंडल राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजयनाथ तिवारी, लालजी पाठक, राजेश कुमार, अनिल कुमार द्विवेदी, रमाकांत चौधरी आदि शामिल हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अन्य संगठन भी इस मोर्चे में शामिल होकर शिक्षकों की लड़ाई को मजबूत करें। कहा कि 15 जुलाई को प्रेस क्लब सभागार में दिन में 2.15 बजे से बैठक के बाद प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोेधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसके बाद मोर्चे की बैठक ब्लाक स्तर पर होगी। कहा कि शिक्षक ऑनलाइन प्लेटफार्म और टेबलेट पर कोई कार्य नहीं करेंगे। यदि अधिकारी शिक्षकों पर दबाव बनायेंगे तो उनके विरूद्ध भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें