फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो घरों में लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Sun, 29 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के चुइलकाजी व सरैया अतिबल गांव में शुक्रवार रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर कीमती जेवरात व नकदी उठा ले गए। वारदात से पूरे क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात चुइल काजी गांव निवासी काशीराम के मकान के पीछे दीवार में लगी खिड़की की लोहे की जाली काट कर चोर घुस गए। कमरे में रखे बक्से को तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषण और 15 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिवार के लोगों के जागने पर जानकारी हुई। पीड़ित काशीराम ने बताया कि वे लोग दूसरे कमरे में सोए थे। सुबह जागने पर जानकारी हुई। वहीं, इसी गांव से सटे सरैया अतिबल गांव निवासी अजय सिंह के मकान के पीछे दीवार में लगी ग्रिल उखाड़ कर घुसे चोरों ने आलमारी में रखे जेवर व और 70 हजार रुपये निकाल ले गए। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। दोनों पीड़ितो ने पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें