बस्ती। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर बेदीपुर चौराहे के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक कौशल पुत्र परमेश्वर प्रसाद तथा पैकेलिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय आदित्य मिश्र पुत्र सूर्य लाल मिश्र शुक्रवार रात 9:30 बजे बाइक से शृंगीनारी से बेदीपुर आ रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गए। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। संवाद