फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मास्टर चाबी से ताला खोलकर जेवर-नकदी चोरी

Mon, 18 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र की घघौवा चौकी के मुनियावां कला गांव में शनिवार की रात विजयबहादुर नाई पुत्र रवन्नी के घर में मास्टर चाबी से ताला खोलकर घुसे चोर बॉक्स तोड़कर गहने व नकदी निकाल ले गए। उस समय परिजन छत पर सो रहे थे। सुबह घर खुला और सामान बिखरा देखा तो हैरान रह गए। पुलिस मौके पर छानबीन की है।
विज्ञापन

विजय बहादुर की पत्नी अनीता ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके पति विजयबहादुर दो दिन पहले दिल्ली कमाने चला गए हैं। पूरा परिवार पड़ोस में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने गया था। रात तरीब 12 बजे लौटे और अपनी चार बेटियाें को लेकर छत पर सोने चली गई थी। ताले की चाबी गले में पहन रखी थी।
चोरों ने मास्टर चाबी से ताला खोल कर घर में घुसे और कमरों में बक्से से दो सोने की झुमकी, चांदी की पावजेब, करधन और 62 सौ रुपये चुरा ले गए। चौकी इंचार्ज सर्वेश चौधरी ने बताया कि चोर ताला खोलकर घर में घुसे हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें