फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस चौकी पर हंगामे के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से शनिवार को गैर समुदाय के तीन लड़कों ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में हंगामा अधिक बढ़ा तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनहा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसकी पुत्री सामान लेने गई थी। उसी दौरान गैर समुदाय के तीन लड़कों ने उसे पकड़ कर घर में ले गए और बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने तत्काल केस दर्ज नहीं किया।
सूचना मिलने पर विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारी असनहरा पुलिस चौकी पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने इस मामले में तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद सीओ स्वर्णिमा सिंह ने धरना दे रहे लोगों से मुलाकात की और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोनहा थानाध्यक्ष मोती चंद ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें