कलवारी। रक्षाबंधन पर सोमवार को वाहनों का अचानक आवागमन बढ़ जाने के कारण कलवारी चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इससे लोगों को करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
रक्षाबंधन के अवसर पर बस्ती-टांडा व रामजानकी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया। चारों ओर से वाहनों की संख्या बढ़ने व चालकों के जल्दबाजी के चक्कर में कलवारी चौराहा पूरी तरह जाम हो गया। हालांकि, जाम का कारण ऑटो रिक्शा चालक हैं, क्योंकि वह बीच चौराहे पर ऑऔ खड़ा कर सवारी चढ़ाने व उतारने का कार्य करते हैं। यह भी नहीं देखते हैं कि पीछे कितने वाहन हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को मय टीम करीब ढाई घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। संवाद