फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज बस से सफर कर भाई के घर आईं बहनें, राखी बांध कर हुईं वापस

Mon, 19 Aug 2024 10:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में सिर्फ बहनें ही नजर आईं
विज्ञापन

तीन बसों में आई तकनीकी खराबी, दोपहर दो बजे दुरुस्त कर किया ऑनरोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में सरकार की ओर से दिए गए मुफ्त यात्रा के तोहफे को बहनों ने हंसी-खुशी के साथ स्वीकार किया और बसों में सफर कर अपने भाइयों के घर पहुंचीं। राखी बांधी, उपहार मिला और पुन: रोडवेज बस से घर रवाना हो गई। सोमवार को बसों में सिर्फ महिलाएं ही नजर आ रही थीं। हालांकि, भीड़ बढ़ने पर बसें कम पड़ गईं, इससे उन्हें इंतजार करना पड़ा।
सुबह से लेकर देर रात तक माताओं व बहनों ने रोडवेज बस का सफर किया। यात्रियों के लिए बस्ती डिपो ने सभी 131 बसों को ऑनरोड कर रखा था। लंबी दूरी से लेकर लोकल में बसें चलाई गईं। वहीं जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। सर्वाधिक भीड़ गोरखपुर व सिद्धार्थनगर मार्ग पर रही। तीन बसों में तकनीकी खामी भी आ गई। इन्हें ठीक कर दोपहर दो बजे तक ऑनरोड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती रोडवेज डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बिना किसी परेशानी के बहनों को मुफ्त सफर की सुविधा दी जा रही है। 18 अगस्त की मध्यरात्रि से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक फ्री बस सेवा उपलब्ध रही। महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट दिया गया। एआरएम ने बताया कि सामान्य दिनों में रोड से 12 से 13 हजार यात्री सफर करने हैं। रक्षाबंधन पर यह आंकड़ा दोगुना होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें