फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर कारागार के लिए जेलर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर कारागार के लिए जेलर तैनात
विज्ञापन

बस्ती। जनपद संतकबीरनगर में बनकर तैयार जनपद कारागार के लिए शासन से जेलर की तैनाती कर दी गई है। जेल मुख्यालय के आदेश पर जेलर गोविंद राम वर्मा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि नवागत जेलर ने उन्हें अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही वहां बाकी अधिकारियों और अन्य जेल स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। अधीक्षक के मुताबिक शासन स्तर से डिप्ट जेलर, जेल अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती की जानी है। इसके अलावा बंदी रक्षकों का मंडलीय कारागार अधीक्षक स्तर से आवंटन किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षण रत रिक्रूट बंदी रक्षकों में से सौ बंदी रक्षकों का आवंटन बस्ती मंडल के लिए किया जा रहा है। इनमें से बस्ती, सिद्धार्थनगर के अलावा संतकबीरनगर जेल के लिए बंदी रक्षकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में जिला कारागार निर्माण का कार्य वर्ष 2015 से शुरू हुआ था। पहले 85 करोड़ 75 लाख 65 हजार रुपये स्वीकृत हुए। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के बनकटिया गांव में 42 एकड़ क्षेत्रफल भूमि आवंटित की गई। 2017 में इसे बनकर तैयार होना था, लेकिन जमीन की तलाश व बजट की कमी से कार्य की रफ्तार सुस्त रही। बाद में निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बजट रिवाइज करने के लिए पत्र भेजा गया। शासन ने बजट को पुनरीक्षित करते हुए एक अरब 23 करोड़ रुपये के नए स्टीमेट को मंजूरी दे दी, तब 2020 में निर्माण कार्य पूरा हुआ। तभी से संतकबीरनगर की जेल को क्रियाशील करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि स्टाफ आदि की तैनाती के बाद शासन स्तर से लोकार्पण की तिथि तय होगी। इसके बाद उस जिले के लगभग 535 बंदियों/कैदियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें