फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 बंदियों को निए गए नजर के चश्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र रोग से पीड़ित 112 बंदियों को दिए गए नजर के चश्मे
विज्ञापन

बस्ती। आजादी के 75 वें वर्ष में पूरे वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में बुधवार रात जिला कारागार में नेत्र रोग से पीड़ित 112 बन्दियों को नजर के चश्मे नि:शुल्क प्रदान किये गए। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के दौरान चश्मों का वितरण किया।
जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने अधिकारियों का स्वागत किया। बंदियों में अलीम, प्रमोद आदि ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। डॉ. आकांक्षा गुप्ता के सहयोग से डॉ. मनीष कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी ने बंदियों का नेत्र परीक्षण कर चश्मे बनवाए। इस अवसर पर अनुदेशक अलोक शुक्ला ने रद्दी से समृद्धि योजना के अंतर्गत पुराने अखबार से मूर्ति बनाने के कार्य में प्रशिक्षित 23 महिला बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने जेल में संचालित साक्षरता, योग, खेल-कूद, पुस्तकालय एवं अन्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कारापाल एससी त्रिपाठी ने अतिथियों को महिला बंदियों के बनाए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां तथा पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान उप कारापाल सुनील सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा स्वरचित कविता संग्रह ‘चांदनी सी बिछी रेत’ अतिथियों को भेंट की। कार्यक्रम के दौरान डाक्टर संतोष, उप कारापाल बाबूराम यादव, फार्मासिस्ट दिवाकरधर द्विवेदी, चन्द्रकान्त वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें