फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पैकोलिया थानाक्षेत्र के अतरोह खास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम के नाना ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र के अतरोह खास निवासी राधेश्याम की पुत्री सलोनी की शादी नगर पंचायत रुधौली के वार्ड नंबर 10 में कन्हैयालाल के साथ हुई है। पति-पत्नी में विवाद के चलते सलोनी करीब एक माह से मायके में है। सलोनी की तीन वर्षीय पुत्री शुभी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि शुभी की तबीयत खराब थी। उसे इलाज के लिए बस्ती ले गए थे। पुत्री की तबीयत खराब होने की सूचना पर उसके पिता भी आ गए। सलोनी के मायके वालों को संदेह है कि इलाज के दौरान ही मासूम के पिता ने उसे गलत इंजेक्शन लगवा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले प्रकरण गौर थाने का बताया गया, लेकिन बाद में शव को पैकोलिया पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। प्रभारी एसओ मैनेजर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद के कारण आरोप लगाए गए। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें