फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाक चौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी, 175 नए खाते खोले गए

Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। बहादुरपुर शाखा डाकघर में शुक्रवार को डाक विभाग द्वारा आयोजित डाक चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न डाक योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल की अध्यक्षता शाखा पोस्टमास्टर अभिषेक श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सहायक डाक अधीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक ने विभाग द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र (केवीपी), राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं लोगों को आर्थिक सुरक्षा एवं भविष्य के लिए बचत का सुरक्षित साधन प्रदान करती हैं। चौपाल में ग्रामीणों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली।
मौके पर ही 175 नए खाते खोले गए तथा आरपीएलआई पॉलिसियों के प्रीमियम जमा किए गए। सभी खातों को एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से जोड़ा गया, जिससे अब खाताधारकों को पेंशन, सम्मान निधि और छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं की राशि सीधे उनके खातों में प्राप्त होगी।
विज्ञापन

चौपाल में आईपीबी मैनेजर रवि, वर्सियर सूर्य भूषण मिश्र, शिव पूजन, गोरखनाथ, गौरव वरनवाल, विकास सिंह, सुभाष चंद्र, भीम विक्रम सेन सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें