फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय मार्ग पर दम तोड़ दिया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का आदेश अधूरा
विज्ञापन

बस्ती। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की गति धीमी पड़ गई है। शहर के कुछ इलाकों की पटरियों पर लगे ठेले व अस्थायी अतिक्रमण को हटा दिया गया, मगर अब भी मालवीय मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। हालांकि नगर पालिका की ओर से नोटिस दिए गए हैं लेकिन अतिक्रमणकारी बेअसर नजर आ रहे हैं। जबकि नगर पालिका ने छिटपुट कार्रवाई करने के बाद चुप्पी साध रखी है। लिहाजा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का ख्वाब अभी तक अधूरा है।
रोडवेज के नेहरू तिराहा से सुभाष तिराहा तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण है। इस तिराहे की एक ओर की पटरियों पर व्यावसायिक संस्थाओं की पार्किंग है तो दूसरी ओर जिले के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों का स्टैंड बना है। यहां अक्सर जाम लगता है। इसके आगे सड़क पर ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने सामान आदि रखकर कब्जा जमा लिया है। यह सिलसिला रंजीत चौराहे तक है। इसके बाद कार रिपेयरिंग की दुकानें हैं, जो पटरी ही नहीं सड़क पर वाहन खड़ी कर उसे बनाते हैं। इससे दोनों पटरियों पर दिन भर अस्थायी कब्जा हो जाता है और सड़क सिकुड़ जाती है।
विज्ञापन

रंजीत चौराहे से पहले भवन निर्माण सामग्री की दुकानें सड़क पर ही मोरंग व बालू गिरवा देते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। वहीं, रौता चौराहे की तो बिजली दफ्तर से लेकर बैरिहवां तक अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। दोनों पटरियों पर शाम होते ही ठेले लग जाते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है। यहां सड़क पर चलना मुश्किल होता है।
यही हाल बैरिहवां चौराहा से लेकर सुभाष चौक तक का है। पटरियों तक वाहन की पार्किंग है तो दिन भर सड़क पर जाम रहता है। इन सभी को नगर पालिका ने नोटिस दिया है, मगर इसका कोई असर नहीं नजर आ रहा है।
--
पिछले दिनों हटा था अस्थायी कब्जा
नगर पालिका ने करीब एक पखवाड़े पहले यहां रौता चौराहे से लेकर बिजली आफिस तक के अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिए थे, मगर उनके जाने के बाद फिर से स्थिति वही हो गई है। दोनों पटरियों पर ठेला व टंकी रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
बोले, ईओ
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान समाप्त नहीं हुआ है। यह क्रम लगातार जारी रहेगा। मालवीय रोड पर अस्थायी अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस दिया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें