फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से रिहायशी झोपड़ी जली, चार लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से झोपड़ी जली, चार लोग झुलसे
विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती) रुधौली तहसील क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाया और फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रुधौली तहसील क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी जमील अहमद पत्नी शबनम खातून व चार बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रविवार रात में करीब साढ़े बारह बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से घिरे जमील अहमद, पत्नी व बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में झुलस गए। इसके साथ ही पत्नी शबनम खातून 30, बेटा समीर अहमद 7 तथा 38 दिन की बच्ची शहजादी भी झुलस गई। जमील अहमद ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना के समय सभी गहरी नींद में थे। जमील ने बताया कि गृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हो गया। घर में रखे पांच हजार रुपये भी जल गए। बताया कि वह मुर्गी की दुकान करके बच्चों का भरण पोषण करते हैं। सोमवार सुबह पहुंचे हलका लेखपाल श्यामलाल ने पीड़ित परिवार के जले घर के नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन रुधौली को सौंप दी है। वहीं, झुलसे लोगों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें