फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल फाल्ट बढ़ा रहा है उपभोक्ता की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकल फाल्ट बढ़ रही उपभोक्ताओं की मुश्किलें
विज्ञापन

- ग्रिड में उपलब्ध है पर्याप्त बिजली
- समय से फाल्ट दुरुस्त न होने पर उपभोक्ता कर सकते हैं शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तेज हवा और बारिश के कारण जगह-जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। लाइनों में लोकल फाल्ट के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति को लेकर काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि लाइनमैन रातभर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन से 33/11 केेवी उपकेंद्रों को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन हर घंटे फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऊपर से खराब मौसम भी निर्बाध आपूर्ति में बाधा बन रहा है। सहायक अभियंता ट्रांसमिशन सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रिड में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों को 18, तहसीलों को 21.30 व शहर को 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है। लोकल फाल्ट को समय से ठीक किया जा रहा है। कहीं समस्या होने पर उपभोक्ता तुरंत शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें