फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टोल बचाने के लिए संकरी सड़कों पर भारी वाहन ं

विज्ञापन
हर्रैया से अमारी मार्ग से गुजरते भारी वाहन संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर जिले की संकरी और सुनसान सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन-रात हो रहे भारी वाहनों के आवागमन से कई बाजारों में जाम की समस्या बढ़ गई है। वहीं, राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। इन मार्गों पर एक साल के भीतर हुए सड़क हादसों में करीब 27 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेवन और चौकड़ी में टोल प्लाजा हैं, जबकि लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर एक्सड़ा में टोल प्लाजा स्थित है। टोल शुल्क से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर रहे हैं। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले कई भारी वाहन संतकबीरनगर के कांटे से मुड़कर मुंडेरवा, महादेवा, लालगंज और कुदरहा होते हुए रामजानकी मार्ग से छावनी पहुंचते हैं। यहां से फोरलेन पकड़कर आगे निकल जाते हैं। कुछ वाहन चैनपुरवा फ्लाईओवर से मनौरी होते हुए बड़ेवन के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते हैं। कप्तानगंज से भिउरा होकर छावनी पहुंचने वाले वाहन भी इसी तरह टोल से बचते हैं।
इसी तरह जिले के स्थानीय भारी वाहन मुड़घाट से दुबौला, जिलेबीगंज, पचपेड़वा और हसीनाबाद होते हुए विक्रमजोत से फोरलेन पर पहुंचते हैं। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहन विक्रमजोत से अमारी, महुघाट, हर्रैया, बभनान और वाल्टरगंज होते हुए मनौरी, पुरैना और पॉलिटेक्निक चौराहे से फोरलेन पर पहुंचते हैं। कुछ वाहन छावनी फ्लाईओवर से रामजानकी मार्ग के रास्ते कुदरहा, मुंडेरवा और कांटे होकर गोरखपुर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही से कप्तानगंज, वायलेंस चौराहा, मुंडेरवा, महादेवा, लालगंज, कुदरहा, गायघाट, पाऊ, कलवारी, अगौना, चिलमा, दुबौलिया, विशेश्वरगंज, अमोढ़ा, विक्रमजोत, अमारी, केनौना, हसीनाबाद, दुबौला और जिलेबीगंज बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। संकरी सड़कों पर बड़े वाहनों के गुजरने से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें