फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्थापना दिवस पर चित्रगुप्त मंदिर में हुआ हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भगवान चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला रोड में स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन के साथ हवन कार्यक्रम हुआ। संस्थापक अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य यजमान मंदिर कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि गोरखपुर महापौर मंगलेश श्रीवास्तव और कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. नवीन कुमार, संगीता श्रीवास्तव, डॉ. एनएन श्रीवास्तव, श्यामजी श्रीवास्तव, डॉ संतोष श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, शुभम साहू को सम्मानित किया गया। नेहा ने स्वागत गीत और भजन गाया। संचालन कौशल किशोर श्रीवास्तव व विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र गोप, परमात्मा प्रसाद, युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, सौरभ सिन्हा, श्रीकांत श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, रशिक बिहारी, अपराजिता सिन्हा, नम्रता श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, अजय श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें