फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्राॅनिक गन की धूम, बच्चों को आकर्षित कर रहीं कार्टून वाली पिचकारियां

विज्ञापन
बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होली के नजदीक आने के साथ ही रंग-बिरंगी पिचकारियों की दुकानें सजने लगी हैं। व्यापारियों ने बड़ों के लिए गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्राॅनिक गन मंगाई है तो बच्चों को कार्टून पिचकारी के साथ ही गदा, हथौड़ा वाली पिचकारी आकर्षित कर रही है। पिचकारी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार शहर से थोक में पिचकारियां लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बाजार में विभिन्न प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। नए तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल इस बार लोगों को अधिक आकर्षित कर रहा है। रंग और पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने इस बार बाजार में नया प्रयोग किया है। बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, कार्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई है। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमॉन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे मौजूद हैं।
पानी में घुलने वाले रंगों के साथ रंग-बिरंगे फाॅग स्प्रे, विभिन्न प्रकार के गुलाल भी लोगों को उत्साहित कर रहे हैं। बच्चों में भी होली का उत्साह देखा जा रहा है। लोग बच्चों के लिए पिचकारी, रंग, गुलाल, मिठाई और कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजार गुलजार है। बच्चे रेड, बैगनी और हरे गुलाल की ओर रुख कर रहे हैं। व्यापारी राकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, अंकुर आदि ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग प्रकार के मुखौटे और रंग-गुलाल मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित गुलाल सिलिंडर कर रहा है। इसमें से रंग-बिरंगा गुलाल सभी को सराबोर कर देगा। इसमें दो से लेकर पांच किलो गुलाल तक भरा जा सकता है। साथ ही कंपनी से दोबारा रिफिल भी करा सकते हैं।
-
सिलिंडर वाली पिचकारी 1500 रुपये तक

पांडेय बाजार, मंगल बाजार, गांधीनगर समेत कस्बाई बाजारों में आकर्षण वाली पिचकारियां खूब भा रही हैं। बड़ा सिलिंडर 1200 से 1500 रुपये तो छोटा सिलिंडर पांच सौ से सात सौ रुपये तक बेचा जा रहा है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक गन का भी काफी क्रेज है। इसकी कीमत 250 रुपये से 1500 सौ तक है। इसका बटन दबाने के साथ ही रंग निकलेगा। यह भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी तरह त्रिशूल, गदा, हथौड़ा, तलवार और डमरू पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। यह सौ रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक उपलब्ध है। इसी तरह खिलौनों वाली पिचकारी भी बिक रही है। टू-इन-वन कलर, रंगीन गिलास और विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें