फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
कुदरहा गांव में मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरहा के राजस्व गांव टेड़िया के पश्चिम सिवान में सुबह शौच के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती का शव आम के पेड़ से लटका पाया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुधौली, थानाध्यक्ष लालगंज और चौकी इंचार्ज कुदरहा मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पेड़ से उतरवाया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह छह बजे 19 वर्षीय निशा यादव पुत्री हरिश्चंद्र यादव गांव के पश्चिम सिवान में अकेले शौच के लिए गई थी। बहुत देर तक घर न आने से परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। गांव की महिलाएं सुबह लगभग 10 बजे सिवान में घास काटने जा रहीं थीं। उन्होंने आम के बाग में एक पेड़ पर शव लटका देखकर शोर मचाया। खेत में काम कर रहे अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। शव की पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कुदरहा शशिकांत ने घटना की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम के साथ थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। पिता हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि निशा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें