फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्लीनिक पर काम करने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने उसे शादी का झांसा दिया, लेकिन जब वह शादी की बात करने लगी तो मुकर गया और मारपीट करने लगा। न्यायालय के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सोनहा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक डॉक्टर की वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में क्लीनिक है। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसे क्लीनिक में काम करने के लिए बुलाया। कुछ दिन बाद डॉक्टर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। करीब छह माह तक उसकी बात मानते रहने के बाद जब उसने शादी करने के लिए बात की तो वह आनाकानी करने लगा। बात उसके घरवालों तक पहुंची तो उन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। एसओ दुर्गविजय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें