खेल से निखरती है बच्चों की प्रतिभाएं
- टेंगरिहा गांव में आयोजित की गई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। ब्लॉक क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा प्रकोठ जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा की ऐसे प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में मदद करती हैं।
उन्होंने कहा कि अमर शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय व देशभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। दौड़ 100 मीटर में विकास कुमार प्रथम व 200 मीटर में अमित यादव प्रथम विजेता रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राधा गुप्ता, अरुण मिश्रा, मखंदर राजभर, अजय दुबे उर्फ खुटखुट, सचिन कन्नौजिया, सच्चिदा यादव, मुकेश यादव और अंबिका यादव आदि मौजूद थे।