फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विवाहिताओं का उत्पीड़न, ससुराली नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार विवाहिताओं का उत्पीड़न, ससुराली नामजद
विज्ञापन

बस्ती। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में पुलिस ने ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने पर तहरीर देकर वसीमुन्निशा ने बताया है कि उनकी शादी नगर थाने के नगर बाजार निवासी इकबाल के साथ हुई है।
आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग की गई। दहेज न मिलने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पति इकबाल, सास मेहरूनिशा, ननद गुलनाज उर्फ गुलनर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने पर तहरीर देकर छावनी थाने के देवखर निवासी जरीना ने आरोप लगाया है कि दहेज कम लाने की वजह से ताना मारा गया। ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पति रहमत हुसैन, ससुर मो. अली, सास मजुदुन्निशा और ननद जरीना के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थाने में कप्तानगंज थाने की भावपुर महुआ लखनपुर निवासी रिंका तिवारी पत्नी मनोज तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में उन्हें कम दहेज लाने के कारण मारपीट कर अपशब्द कहकर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास चंद्रावती, ननद विन्ध्वासिनी और विजयलक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लालगंज थाने में मुरादपुर उर्फ बेलराई निवासी मनीषा चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। पूरा न कर पाने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेन्द्र चौधरी, सास शीतल देवी, ससुर जोगिन्दर चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें