फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी व रुपये लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मुर्गी व रुपये लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी पुलिस ने मंगलवार को थानाक्षेत्र के मझौवा दूबे स्थित पोल्ट्री फार्म पर हुई लूटपाट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से लूट की दस क्विंटल मुर्गी, 1500 रुपये नकद व चाकू बरामद भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित दुर्गेश कुमार ने चार लोगों पर मुर्गी फार्म से दस क्विंटल मुर्गियां पिकअप पर लदवाकर 1500 रुपये छीनकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर राम जानकी मार्ग से दुबौलिया थानाक्षेत्र के हेंगापुर निवासी अनुराग सिंह, सांड़पुर निवासी वेद प्रकाश तिवारी, सर्वेश सिंह व विशेषरगंज के मछली मंडी निवासी ननकू को लूट के सामान व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे मुर्गियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें