फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में पुरस्कार के लिए डीएम की अध्यक्षता में एसपी, सीएमओ व आरटीओ की समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने दी है। आयुक्त सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की स्वैछिक मदद करने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की योजना लागू की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि डीएस यादव को निर्देश दिया कि स्कूल बसों की फिटनेस देखते समय आपात कालीन गेट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र व खिड़कियों में जाली आदि व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराएं। आईजी राजेश मोदक डी राव ने मंडल के जिलों में ब्लैक स्पाट पर कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए गए कार्यों के सत्यापन का निर्देश दिया है। आरटीओ रविकांत शुक्ल ने बताया कि मंडल में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है और दुर्घटना में मृतकों की संख्या में भी कमी आई है, जबकि संतकबीरनगर में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। एनएचआई के महाप्रबंधक सीएम द्विवेदी ने बताया कि मार्गों पर दुर्घटना होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर-1033 पर सूचना देने पर तत्काल एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा दी जाती है। इस मौके पर डीएम सौम्या अग्रवाल, आरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ला, अंजनेय सिंह, भूपेशमणि त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह और जगदीश प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें